Dhanbad News: क्रिसमस गैदरिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: संत एंथओनी चर्च में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया, इसमें महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत चर्च के युवाओं ने प्रेयर डांस से की गयी. संत एंथोनी स्कूल, कार्मल स्कूल और यूथ ने मनमोहक क्रिसमस आधारित गानों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर वातावरण को यीशुमय बना दिया. मौके पर कई कंपीटीशन का आयोजन किया गया. कोयर सिंगिंग कंपटीशन में संत एंथोनी स्कूल, कार्मल स्कूल, संत एंथोनी चर्च के यूथ द्वारा कर्णप्रिय कोयर सॉन्ग प्रस्तुत किए गये. चरनी मेकिंग कंपटीशन में महावीर नगर के लोगों की चरनी को प्रथम स्थान मिला.
इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, विमल खाखा, इटवा टूटी, रिशु सुरीन आदि की सराहनीय भूमिका रही. मंच संचालन अमूल्य बेक धन्यवाद ज्ञापन फादर अमातुस कुजूर द्वारा किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










