अपराधियों ने की पिकअप वैन लूटने की कोशिश, वाहन में सोये चालक को चाकू से किया जख्मी

Updated at : 17 Aug 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने की पिकअप वैन लूटने की कोशिश, वाहन में सोये चालक को चाकू से किया जख्मी

हाथापाई में भारी पड़े रोहित, भागे अपराधी, जाते समय गोली मारने की धमकी दी

विज्ञापन

पुटकी.

पुटकी-जामाडोबा सड़क पर प्रेम नगर के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन लूटने आये अपराधियों से चालक भिड़ गया. चालक ने अपराधियों का डटकर मुकाबला किया. अंतत: अपराधियों को भागना पड़ा. जाते समय अपराधियों ने चालक को गोली मारने की धमकी भी दी. घटना के संबंध में मालवाहक पिकअप वैन संख्या जेएच 10 सीएम / 0661 के चालक पुटकी प्रेम नगर निवासी रोहित कुमार तुरी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब तीन बजे एक बाइक पर तीन अपराधी आये, दो अपराधी बाइक पर ही बैठा रहे. एक अपराधी ने डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी का गेट खोल लिया. घर में जगह कम होने के कारण मैं वाहन में ही सोया था. गाड़ी के अंदर मुझे देख अपराधियों ने गाड़ी छोड़ भागने को कहा. विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए आधा दर्जन बार चाकू से वार किया. बावजूद इसके मैंने उनके साथ हाथापाई करता रहा. गाड़ी में जीपीएस लॉक था, इसलिए अपराधी गाड़ी नही ले जा सके. शुक्रवार की सुबह रोहित पिकअप वैन मालिक लोयाबाद 20/22 नम्बर निवासी मो दिलशाद के साथ पुटकी थाना पंहुचा और घटना की जानकारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola