Dhanbad News : फटका में अपराधियों ने इसीएल कर्मी की बाइक लूटी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : फटका में अपराधियों ने इसीएल कर्मी की बाइक लूटी

Dhanbad News : फटका में अपराधियों ने इसीएल कर्मी की बाइक लूटी

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के निरसा-केलियासोल पथ पर गुरुवार की रात कीब 11.30 बजे भुरकुंडा गांव के रहने वाले इसीएल कर्मी आनंद गोराईं से हथियार के बल पर मारपीट कर अपराधियों ने उनकी बाइक व मोबाइल छीन ली. भुक्तभोगी श्री गोराईं ने घटना की सूचना निरसा पुलिस को दी है. पुलिस को बताया कि वह बैजना कोलियरी जा रहे थे, तभी फटका शिवमंदिर के समीप हथियार एवं लाठी-डंडे से लैस अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. उनसे पॉकेट से पैसा, मोबाइल और बाइक छीन कर फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. श्री गोराईं ने कहा कि फटका पुल के नीचे नदी किनारे कुछ आपराधिक किस्म के युवक शराब का सेवन करते हैं और लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. निरसा में आपराधिक घटना बढ़ रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola