ePaper

प्रेम विवाह के 4 माह बाद ट्रेन के आगे कूदा दंपती, पत्नी की मौत

Updated at : 19 Jun 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Couple Commits Suicide

ट्रेन के आगे कूदा जोड़ा. फोटो : प्रभात खबर

Couple Commits Suicide: घायल अमित बाउरी ने बताया कि उसने करीब 4 माह पूर्व बोकारो जिला चास थाना क्षेत्र के डुमरदा (बिजुलिया) निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री लखी मोदी (जया) के साथ प्रेम विवाह किया था. लखी मोदी डुमरदा गांव निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री है. शादी के बाद से परिवार वालों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला. वे लोग कहीं और जाकर भी नहीं रह सकते थे. ऐसे में निराश होकर दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया था.

विज्ञापन

Couple Commits Suicide| पुटकी (धनबाद) : नवविवाहित दंपती ने करकेंद रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में पत्नी लखी मोदी उर्फ जया (18) की मौत मौके पर हो गयी. ट्रेन के चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रैक पर पड़े लखी मोदी के पति पुटकी बाउरी टोला निवासी अमित बाउरी की जान बच गयी. दोनों ने अपने परिजनों के रजामंदी के खिलाफ करीब चार माह पूर्व एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह किया था.

डेढ़ घंटे बाद खड़गपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन

भागा से जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे ट्रैफिक की टीम भी पहुंची. शव को ट्रैक से हटाकर करीब डेढ़ घंटे बाद खड़गपुर के लिए रवाना किया गया. दुर्घटना के कारण सिंगल लाइन जाम हो जाने से आद्रा खानूडीह सवारी ट्रेन लेट से चली.

अमित बाउरी को गार्ड ने पुटकी पुलिस को सौंपा

इधर, एक्सीडेंट के बाद ट्रेन के चालक और गार्ड ने अमित को पकड़कर पुटकी पुलिस को सौंप दिया. पुटकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायल अमित बाउरी को नजदीकी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. सूचना मिलने पर युवक के घरवाले पुटकी बाउरी बस्ती से पहुंचे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

परिजनों का सहयोग नहीं मिलने से निराश थे

घायल अमित बाउरी ने बताया कि उसने करीब 4 माह पूर्व बोकारो जिला चास थाना क्षेत्र के डुमरदा (बिजुलिया) निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री लखी मोदी (जया) के साथ प्रेम विवाह किया था. लखी मोदी डुमरदा गांव निवासी गोवर्धन मोदी की पुत्री है. शादी के बाद से परिवार वालों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला. वे लोग कहीं और जाकर भी नहीं रह सकते थे. ऐसे में निराश होकर दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया था.

शादी के बाद बंद हो गया था युवती का मायके आना-जाना

अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद से लखी देवी का उसके मायके आना-जाना बंद हो गया था. लखी अपने पिता गोवर्धन मोदी की दूसरी पत्नी से जन्मी पुत्री थी. वह अपने 2 भाइयों से बड़ी थी. बच्चा नहीं होने के कारण गोवर्धन मोदी की पहली पत्नी कहीं चली गयी थी. इसके बाद गोवर्धन मोदी ने दूसरी शादी की थी.

मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. दंपती ने आपसी सहमति से आत्महत्या का प्रयास किया, इसमें पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हुआ है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. दोनों के परिवार से पूछताछ जारी है.

वकार हुसैन, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, पुटकी

इसे भी पढ़ें

Flood in Rajrappa: भारी बारिश के बीच दामोदर-भैरवी ने दिखाया रौद्र रूप, रजरप्पा में बाढ़

भारी बारिश का अलर्ट, रांची के सभी स्कूल 21 तक बंद, आदेश का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रांची में बोले गिरिराज सिंह- झारखंड में तसर रेशम कीट पालन करने वालों की मदद करे नाबार्ड

Patratu Dam Water Level: लगातार बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, आसपास के इलाकों में जलमाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola