Dhanbad News : मधुलिका कारखाना में निगम का छापा, राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेकर चल रही थी फैक्ट्री

Updated at : 06 Mar 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मधुलिका कारखाना में निगम का छापा, राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेकर चल रही थी फैक्ट्री

राइजिंग पाइप से जुड़ा था फायर फाइटिंग सिस्टम, जेसीबी लगाकर काटा गया अवैध कनेक्शन, 2019 में लिया गया था डोमेस्टिक कनेक्शन, उपयोग हो रहा था कॉमर्शियल

विज्ञापन

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बुधवार को मेमको मोड़ स्थित मधुलिका कारखाना में छापामारी की. यहां पानी का अवैध कनेक्शन मिला. राइजिंग पाइप से कनेक्शन लेकर मिठाई का कारखाना चलाया जा रहा था. इसी से फायर फाइटिंग सिस्टम का कनेक्शन भी जुड़ा था. मौके पर संचालक पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. साथ ही फैक्ट्री संचालक को कागजात के साथ नगर निगम बुलाया गया है. अभियान का नेतृत्व कर रहे फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मधुलिका कारखाना में अवैध कनेक्शन का मामला पकड़ा गया है. 2019 में एक डोमेस्टिक कनेक्शन का पेपर दिखाया गया. जबकि यहां डोमेस्टिक कनेक्शन के नाम पर कॉमर्शियल उपयोग किया जा रहा था. राइजिंग पाइप से कनेक्शन जोड़ा गया है, जो पूरी तरह गलत है. राइजिंग पाइप से डायरेक्ट किसी भी संस्था को कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है. मधुलिका कारखाना में राइजिंग पाइप से ही कनेक्शन जोड़ा गया था. जेसीबी लगाकर कनेक्शन काट दिया गया है. संचालक को कागजात के साथ बुलाया गया है. डोमेस्टिक कनेक्शन में कॉमर्शियल उपयोग मामले में जुर्माना के साथ पांच साल का बकाया टैक्स वसूला जायेगा.

स्टैंड पोस्ट से पाइप जोड़कर श्यामा स्वीट्स का चल रहा था कारखाना

छापेमारी के दौरान मेमको मोड़ में भी अवैध कनेक्शन मिला. फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यहां स्टैंड पोस्ट से पाइप जोड़कर कई दुकानें चल रही थी. इसी से मिठाई का कारखाना भी चल रहा था. यहां भी राइजिंग पाइप से जोड़कर स्टैंड पोस्ट का कनेक्शन दिया गया है. इस स्टैंड पोस्ट से पाइप जोड़कर श्यामा स्वीट्स के कारखाना में पानी जा रहा था. पाइप जब्त कर लिया गया है. श्याम स्वीट्स को ऑन द स्पॉट 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. स्टैंड पोस्ट से और भी अवैध कनेक्शन है. इसकी जांच चल रही है. श्याम स्वीट्स को भी कागजात के साथ नगर निगम बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola