Dhanbad News: कोरोना संक्रमित को एसएनएमएमसीएच में कराया भर्ती
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी 27 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को रविवार को एसएनएमएमसीएच के कैथलैब बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया.
विज्ञापन
धनबाद.
मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी 27 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को रविवार को एसएनएमएमसीएच के कैथलैब बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया. जोड़ाफाटक रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लिये सैंपल की जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. कोरोना की जांच रिपोर्ट आने से पूर्व वह रांची चला गया था. युवक के कोरोना संक्रमित पाये जाने की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क कर तत्काल धनबाद लौटने का निर्देश दिया था. रविवार को युवक ने धनबाद लौटकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया. अधिकारियों के निर्देश पर उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में बने कोविड वार्ड भेज दिया गया है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति ठीक है. सोमवार को फिर से उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










