Dhanbad News: निगम चुनाव में कांग्रेस ने शमशेर आलम को दिया समर्थन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: निगम चुनाव में कांग्रेस ने शमशेर आलम को दिया समर्थन

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शमशेर आलम को महापौर पद के लिए समर्थन देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शमशेर आलम को महापौर पद के लिए समर्थन देने का ऐलान किया है. वहीं चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मालती देवी (पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी की पत्नी) को कांग्रेस का समर्थन मिलेगा. धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस पर जिलाध्यक्ष व जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन संतोष सिंह ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन से जुड़े, संघर्षशील और आम जनता की आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को समर्थन दिया है.

गरीब का बेटा, जनता का नेता

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिला स्तर पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी को निर्णय लेने की जो शक्ति दी है, उसी के तहत शमशेर आलम जैसे नेता को आगे लाया गया है. शमशेर आलम ने हमेशा पेयजल, सफाई, सड़क, जलजमाव, बेरोजगारी और नगर निगम की अव्यवस्थाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. कांग्रेस ने महल वालों को नहीं, मोहल्ला से राजनीति शुरू करने वाले को चुना है.

अनुशासन का प्रदर्शन, सभी दावेदार पीछे हटे

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है. महापौर पद के लिए पार्टी के भीतर कई मजबूत दावेदार थे, लेकिन पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के निर्णय के बाद सभी ने अपनी दावेदारी वापस ले ली और एकजुट हो शमशेर आलम के समर्थन में खड़े हो गये. बैठक में प्रमुख रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा, ओबीसी विभाग अध्यक्ष आसिफ राजा, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राजू दास, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जहीर अंसारी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रभात पुरुलिया, सेवा दल अध्यक्ष प्रमोद सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के वीरेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, महासचिव शाहिद कमर, वीरेंद्र गुप्ता, इरफान चौधरी, बाबू अंसारी, राजू नोनिया, मुकेश सिंह, हलीम अंसारी, अनूप पांडे, अजीता चौहान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola