Dhanbad News: सीएमपीडीआइ के आइपीओ में कोयला कर्मचारियों को पांच फीसदी की छूट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सीएमपीडीआइ के आइपीओ में कोयला कर्मचारियों को पांच फीसदी की छूट

आज बंद होगा सीएमपीडीआइ का आइपीओ. कोयला मंत्रालय ने कर्मचारियों से की निवेश की अपील.

विज्ञापन

धनबाद.

कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र के कर्मचारियों से सीएमपीडीआइ के आइपीओ में निवेश करने की अपील की है. कोल इंडिया के कर्मचारियों को इस इश्यू में पांच प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है, इससे यह निवेश का आकर्षक अवसर बन गया है. मंत्रालय के अनुसार, सीएमपीडीआइ का आइपीओ एक मजबूत व भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जो भविष्य की संभावनाओं से भरपूर है. ‘ऑफर फॉर सेल’ पर आधारित इस आइपीओ के तहत कोल इंडिया 107.1 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रही है. इश्यू का प्राइस बैंड 163 से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. गत 20 मार्च को खुला यह आइपीओ 24 मार्च को बंद होगा. मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी न केवल इस आइपीओ को मजबूती देगी, बल्कि बाजार में निवेशकों के बीच सकारात्मक संदेश भी पहुंचायेगी.

बता दें कि सीएमपीआइ कोल इंडिया की एक महत्वपूर्ण अनुषंगी कंपनी है. जो उन्नत अनुसंधान और परामर्श सेवाओं के लिए जाना जाता है. पिछले वर्षों में कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और नियमित डिविडेंड के जरिए खुद को एक स्थिर निवेश विकल्प के रूप में स्थापित किया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola