सड़क हादसे में घायल कोलकर्मी की मौत, पत्नी को मिला नियोजन

Published at :24 Jun 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल कोलकर्मी की मौत, पत्नी को मिला नियोजन

घायल कर्मी की मौत के बाद मिला पत्नी को नियोजन

विज्ञापन

तेतुलमारी कोलियरी प्रबंधन से वार्ता करते तेतुलमारी. तेतुलमारी कोलियरी के ओसीपी में इपी फिटर हेल्पर 33 वर्षीय रमेश कुमार चौहान का निधन निजी अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गया. वह 19 जून को तेतुलमारी में ड्यूटी समाप्त कर बाइक से कार्मिक नगर स्थित अपने क्वार्टर जा रहा था, तो शक्ति नगर, भारत पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. घायल को लोगों ने एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया. उसके बाद परिजनों नेबेहतर इलाज के लिए धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद यूनियन नेताओं ने सोमवार को मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन की मांग की. प्रबंधन ने श्रमिक नेताओं से वार्ता की, तो मृतक की पत्नी को तत्काल प्रभाव से नियोजन दिया गया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से प्रबंधक संतोष कुमार चौधरी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक चंदन श्रीवास्तव, पीओ नीलेश जोशी, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार गिरि, एमडी माजिद के अलावा यूनियन की ओर से निवर्तमान पार्षद नंदोदुलाल सेनगुप्ता, विजय यादव, रमेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, दिवाकर सिंह, अरुण दुबे, सदेश चौहान, पंचु सिंह, संजय कुमार धिकार, हरिद्वार चौहान, शहजादा हुसैन, ताहिर अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola