Dhanbad News: लखीमाता कोलियरी में सीएमएसआइ का प्रदर्शन

Dhanbad News: लखीमाता कोलियरी में सीएमएसआइ का प्रदर्शन
Dhanbad News: सीएमएसआइ (सीटू) ने इसीएल मुगमा क्षेत्र की लखीमाता कोलियरी में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. यूनियन के क्षेत्रीय संंयोजक गणेश धर ने कहा कि लखीमाता कोलियरी के बीपी व इस्ट श्यामपुर में दो भूमिगत इंक्लाइन चल रही है. दोनों इंक्लाइन में सुरक्षा को नजर अंदाज कर मजदूरों से कामकराया जा रहा है. बीपी इंक्लाइन में पानी का रिसाव हो रहा है. इस्ट श्यामपुर इंक्लाइन में हवा की कमी व डस्ट उड़ता है. ट्रबलिंग रोड, लाईट, दिशा निर्देशक चिन्ह आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है. शिकायत करने पर कोलियरी अधिकारी द्वारा मजदूरों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है. यही स्थिति रही तो मजदूरों को गोलबंद कर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करेगी. 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गयी. प्रदर्शन में मधु गुरु जयदेव पात्रो, संजय पालित, परेश गोप, जीवन घोष आदि सहित अन्य मजदूर शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




