Dhanbad News: सीएमडी ने किया मोनेट वाशरी का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सीएमडी ने किया मोनेट वाशरी का निरीक्षण

Dhanbad News: वाशरी के अधिकारियों को कई दिये दिशा निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व डीटी संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ सोमवार को पाथरडीह स्थित मोनेट कोल वाशरी का निरीक्षण किया. सीएमडी ने वाशरी के अधिकारियों के साथ रॉ कोल साइडिंग, डिस्पैच साइडिंग, प्रोडक्ट स्टॉक यार्ड, निर्माणाधीन बीओबीआर, वाशरी के वाश सेक्शन का मुआयना कर उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी ली. इस दौरान सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि यह रुटीन इंस्पेक्शन है. मार्च तक अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन और डिस्पैच पर मंथन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाथरडीह मोनेट कोल वाशरी में बीओबीआर का प्लेटफार्म मार्च तक तैयार हो जायेगा. मार्च के बाद चार रैक रॉ कोल आयेगा. उन्होंने कहा कि दो तीन माह से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है. मौके पर निदेशक वित्त राजेश कुमार, जीएम लोदना एके सिन्हा, इजे एरिया जीएम टी पासवान, मोनेट वाशरी के जीएम कामेश्वर सिंह, जीएम डब्लूडी सोहेल एकबाल, प्रबंधक एचआर संजय कुमार, आरके कंट्रक्शन के निदेशक रवि नायर आदि थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola