धनबाद के निरसा फ्लाईओवर पर सियासी रार: सांसद ढुल्लू महतो और विधायक अरूप चटर्जी का शक्ति प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन करते ढुल्लू महतो और अरूप चटर्जी

बुधवार को निरसा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहा. एक ओर धनबाद सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में प्रस्तावित विशाल जन आक्रोश मार्च आयोजित हुआ, तो दूसरी ओर निरसा विधायक अरूप चटर्जी की ओर से भी पैदल मार्च व सभा का आयोजन किया गया. दोनों कार्यक्रमों के कारण पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती रही. प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आया.

विज्ञापन

धनबाद से मनोहर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को निरसा का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म रहा. एक ओर धनबाद सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में प्रस्तावित विशाल जन आक्रोश मार्च आयोजित हुआ, तो दूसरी ओर निरसा विधायक अरूप चटर्जी की ओर से भी पैदल मार्च व सभा का आयोजन किया गया. दोनों कार्यक्रमों के कारण पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती रही. प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आया. जानकारी के अनुसार, निरसा विधायक के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से सभा की अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बावजूद विधायक समर्थकों की बड़ी संख्या वहां जुटी. दिलचस्प बात यह रही कि निरसा थाना से महज कुछ दूरी पर गोपालगंज विधायक का कार्यक्रम स्थल था, जबकि सांसद ढुलू महतो का कार्यक्रम लगभग एक किलोमीटर दूर हाथबाडी में आयोजित हुआ.दोनों कार्यक्रमों में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के कारण पूरे निरसा क्षेत्र का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया.

थाना मोड़ से निरसा बाजार तक तैनात थी पुलिस

निरसा थाना मोड़ से लेकर बाजार तक पुलिस व दंडाधिकारियों की तैनाती रही. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाए गए ताकि दोनों पक्षों के समर्थकों का आमना-सामना नहीं हो. यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने बरवा के पास भारी वाहनों को रोक दिया. इसका असर यह हुआ कि बरवा से देवली तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई. कई घंटे तक मालवाहक वाहन जाम में फंसे रहे.

जमकर लगे नारे

सांसद ढुलू महतो के समर्थन में ‘धनबाद का सांसद कैसा हो, ढुलू महतो जैसा हो’ के नारे गूंजते रहे. वहीं दूसरी ओर विधायक अरूप चटर्जी के समर्थक ‘धनबाद सांसद कैसा हो, अरूप चटर्जी जैसा हो’ के नारे लगाते रहे. दोनों पक्षों के नारों ने पूरे क्षेत्र का राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया. पूरे निरसा क्षेत्र, विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे, भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग बड़ी संख्या में लगाए गये थे. वहीं विधायक अरूप चटर्जी के कार्यक्रम स्थल के आसपास लाल झंडों की भरमार रही. दोनों दलों के झंडों और समर्थकों की मौजूदगी से पूरा इलाका चुनावी माहौल जैसा दिखाई दिया. हालांकि दिनभर दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, लेकिन भारी पुलिस बंदोबस्त और सुरक्षा व्यवस्था यह संकेत देती रही कि प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं था.

निरसा में पूरे दिन बना रहा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का माहौल

सांसद और विधायक के अलग-अलग कार्यक्रमों ने निरसा को बुधवार को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया. एक ओर भाजपा के भगवा झंडों से राष्ट्रीय राजमार्ग सजा दिखा, तो दूसरी ओर लाल झंडों से विधायक समर्थकों का क्षेत्र अलग पहचान बना रहा. दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़, लगातार लग रहे नारे और चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल ने पूरे इलाके को दिनभर संवेदनशील बनाये रखा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola