धनबाद में फसल रक्षक के 4 पदों पर होगी बहाली, मैट्रिक पास युवाओं को मौका

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद में मैट्रिक पास युवाओं के लिए फसल रक्षक के पदों पर भर्ती निकली है. इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

धनबाद जिले के मैट्रिक पास युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. उनके लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के जिला कृषि प्रभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत फसल रक्षक (कामदार) के चार पदों पर रिक्ति निकाली है. बहाली मानदेय या पारिश्रमिक के आधार पर होगी. इच्छुक युवा आगामी 25 सितंबर की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानिए किस कोटि में कितने पद

कुल चार पदों में दो अनारक्षित, एक अत्यंत पिछड़ा वर्ग और एक पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित हैं. अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होना अनिवार्य है.

साथ में ये योग्यता भी होगी अनिवार्य

फसल रक्षकों के पद पर बहाली के लिए सिर्फ मैट्रिक पास होना काफी नहीं. अभ्यर्थी के पास कृषि एवं उद्यान निदेशालय के अंतर्गत निर्धारित फसल रक्षक प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र होना चाहिए. धनबाद जिले के लिए अधिसूचित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है. काम की प्रकृति को देखते हुए अभ्यर्थी में पेड़ पर चढ़ने और साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए.

इन क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को मिलेंगे मौका

फसल रक्षक की तैनाती पौधा संरक्षण केंद्र धनबाद, राजगंज, तोपचांची, गोविंदपुर और निरसा के लिए होगी. धनबाद केंद्र के लिए धनबाद व बलियापुर, निरसा केंद्र के लिए कलियासोल, एग्यारकुंड व निरसा तथा गोविंदपुर केंद्र के लिए गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी व संबंधित अधिसूचित क्षेत्र के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकेंगे. तोपचांची केंद्र के लिए तोपचांची व बाघमारा प्रखंड के स्थानीय युवाओं को मौका मिलेगा.

मेधा सूची से होगा चयन

चयन सामान्य हिंदी, स्थानीय भाषा और आचरण प्रमाण-पत्र के आधार पर तैयार मेधा सूची से किया जायेगा. कृषि विभाग में पहले काम कर चुके और निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी.

डाक से भेजना होगा आवेदन

आवेदन के साथ शैक्षणिक, प्रशिक्षण, जाति और स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी. आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, जिला संयुक्त कृषि भवन, स्टील गेट, सरायढेला, धनबाद के पते पर भेजना होगा. 25 सितंबर शाम पांच बजे के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola