Dhanbad News: शहर के सभी अवैध कट करें बंद, पार्किंग की व्यवस्था सुधारे नगर निगम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: शहर के सभी अवैध कट करें बंद, पार्किंग की व्यवस्था सुधारे नगर निगम

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक हुई़़. इसमें कई निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

धनबाद.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रवींद्र तिवारी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. इसमें सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये. श्री तिवारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार है. ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. वहीं एनएचएआइ धनबाद व दुर्गापुर को अपने क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट को सुधारने, साइड ग्रिल का काम जल्द पूरा करने, साइन बोर्ड लगाने, अवैध कट बंद करने का निर्देश दिया गया. बीसीसीएल व एमपीएल में चल रहे वाहनों के कागजात को ठीक करने, ट्रकों को ढ़ंक कर ट्रांसपोर्टिंग करने, कोलियरी क्षेत्रों के मुख्य सड़क पर पहले स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिये. सड़क हादसा होने पर वाहन इंश्योरेंस कंपनी द्वारा तत्काल बीमा राशि उपलब्ध कराने को कहा गया. हिट एंड रन मामले का जल्द हो निष्पादन : बैठक में अध्यक्ष ने हिट एंड रन मामलों का जल्द निष्पादन कर पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही. इसके अलावा नगर निगम को पार्किंग व्यवस्था सुधारने को कहा गया. शहर के सभी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, एमवीआइ अभय कुमार, शुभम कुमार, हरीश कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, बीसीसीएल के महाप्रबंधक, एमपीएल के पदाधिकारी, एनएचएआइ दुर्गापुर के परियोजना निदेशक, एनएचएआइ धनबाद के अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त,धनबाद, कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, पथ निर्माण के अधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ राजीव कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola