Dhanbad News : सीआइएसएफ ने नदखुरकी से जब्त किया 14 टन अवैध कोयला

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सीआइएसएफ ने नदखुरकी से जब्त किया 14 टन अवैध कोयला

Dhanbad News : सीआइएसएफ ने नदखुरकी से जब्त किया 14 टन अवैध कोयला

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में शुक्रवार को सीआइएसएफ की टीम ने नदखुरकी चार नंबर धौड़ा में छापेमारी कर 14 टन अवैध कोयला जब्त किया. अवैध कारोबारियों द्वारा नदखुरकी कोलडंप व मधुबन कोलवाशरी की रिसीविंग पिट से कोयला चोरी कर यहां भंडारण किया गया था. टीम की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया. ब्लॉक टू एरिया के सिक्युरिटी नोडल इंचार्ज राजीव रंजन ने बताया कि अवैध रूप से भंडारण किया हुआ लगभग 14 टन कोयला जब्त किया गया. मौके पर सीआइएसएफ के रमेश कुमार, बाघमारा थाना के सअनि जनेश्वर राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola