अर्धबेहोशी की हालत में मिली बच्ची को चाइल्ड लाइन ने किया रेस्क्यू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इस बच्ची की तलाश पिछले तीन माह से सीडब्ल्यूसी कर रही थी
विज्ञापन
धनबाद.
रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार की शाम हावड़ा मोटर के समीप एक मॉल के पास से अर्धबेहोशी की हालत में मिली 10 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू किया है. चाइल्ड लाइन के स्वयंसेवकों ने गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती करवाया है. बता दें कि इस बच्ची की तलाश पिछले तीन माह से सीडब्ल्यूसी कर रही थी. यह बच्ची अपनी नानी और मामा के साथ शक्ति मंदिर के पास कहीं रहती है. तीन माह पहले यह बच्ची धनबाद रेलवे स्टेशन का पास छाई गद्दा में अपने मामा और नानी के साथ मिली थी. तब सीडब्ल्यूसी की टीम यहां इसके किशोर भाई को लेकर गयी थी. नानी और मामा की स्थिति देखकर उक्त किशोर को उन्हें नहीं सौंपने का निर्णय लिया गया. उक्त किशोर फिलहाल बोकारो सहयोग विलेज में सीडब्ल्यूसी की निगरानी में रह रहा है. उसने अपनी बहन को मामा और नानी के पास से हटाने की मांग की थी. क्योंकि उनके पास नशे का सामान मिला था. उस वक्त सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी ने परिवार को यह लिखकर देने के लिए कहा कि वह इस बच्ची का लालन पालन करने में सक्षम नहीं है, लेकिन बच्ची के मामा और नानी उसे लेकर छाई गद्दा से भाग गये थे. वही बच्ची शनिवार को गंंभीर हालत में मिली है.यह भी पढ़ें
एसएनएमएमसीएच में जन औषधी केंद्र खुला
धनबाद.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जन औषधी केंद्र का उद्घाटन शनिवार को प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद ने किया. पूर्व में जिस जगह पर चर्म रोग विभाग चलता था, वहीं पर केंद्र को खोला गया है. यहां 50 से 90 प्रतिशत छूट पर जेनेरिक दवा मिलेगी. मौके आर्थोपेडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डीपी भूषण, डॉ एसके वर्मा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










