Dhanbad News: बाल कांवरियों ने निकाली कांवर यात्रा, गूंजे जयकारे

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आपणो घर सेवा समिति के तत्वावधान रविवार को आपणो घर परिसर में बाल कांवर यात्रा निकाली गयी. इसमें 125 बाल कांवरियाें एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

धनबाद.

आपणो घर सेवा समिति के तत्वावधान रविवार को आपणो घर परिसर में बाल कांवर यात्रा निकाली गयी. इसमें 125 बाल कांवरियाें एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया. कांवर लेकर बाल कांवरियों ने आपणों घर परिसर का भ्रमण किया और परिसर स्थित मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया. कावर यात्रा को लेकर बच्चों में भारी उत्साह था. बाल कांवर यात्रियों को आपणो घर सेवा समिति, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल और मोंटफोर्ट एकेडमी ने उपहार प्रदान किये. मौके पर आपणो घर के निदेशक प्रदीप देवरलिया, साधना देवरालिया, किशोर साह, राजू खेतान, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनूप डालमिया, संजय केडिया, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र कनोडिया, संदीप सांवरिया, बबलू केजरीवाल, बुलबुल केजरीवाल, चंदन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिव राउत, प्रमोद अग्रवाल, अरुण सिंह, मनोज अग्रवाल, देवेंद्र पिलानिया, मोहित बंसल विनोद शर्मा आदि थे. सोमवार को मंदिर परिसर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा.

सावन की दूसरी सोमवारी आज, शिवालयाें में उमड़ेंगे श्रद्धालु

21 जुलाई को सावन की दूसरी सोमवारी है. इसे लेकर कोयलांचल के शिवालयों में विशेष तैयारी की गयी है. शिवालयों में कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं भस्म से बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया जायेगा. शक्ति मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ बाबा दरबार का पट खुलेगा. भक्तों के बीच फलाहारी प्रसाद बंटेगा. महिला कीर्तन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया जायेगा. वहीं भूईंफोड़ मंदिर में सुबह पट खुल जायेगा. यहां बाबा का रुद्राभिषेक होगा. खड़ेश्वरी मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक ईख के रस, गंगाजल, मधु, दही, मधु से किया जायेगा. यहां बाबा का शृंगार भस्म व फूलों से किया जायेगा. मटकुरिया स्थित श्री श्री 1008 भूतनाथ मंदिर में सोमवारी के दिन विशेष शृंगार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola