ePaper

धनबाद में बोलीं मुख्य सचिव- बेलगड़िया के लोगों का कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

Updated at : 19 Jul 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Chief Secretary in Dhanbad

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी (काली साड़ी में) अधिकारियों के साथ. फोटो : प्रभात खबर

Chief Secretary in Dhanbad: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने धनबाद जिले के बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया. वहां चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली. मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप को विकसित करना सरकार का लक्ष्य है. इसके लिए अलग-अलग स्तर पर काम हो रहे हैं. सभी काम तय समयसीमा में पूरे किये जायेंगे.

विज्ञापन

Chief Secretary in Dhanbad: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी. कहा कि बेलगड़िया के लोगों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. जल्द इसके ठोस परिणाम दिखेंगे.

मुख्य सचिव ने इन क्षेत्रों का किया दौरा

मुख्य सचिव ने बेलगड़िया फेज-5, आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिह्नित भूमि, नये प्राथमिक विद्यालय (झरिया विहार), स्वास्थ्य उपकेंद्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय (छाताटांड़), आरएसपी कॉलेज, तालाब निर्माण, पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि, मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर और मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट समेत कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद किया. पौधरोपण भी किया.

  • झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण
  • सरकार ने शॉर्ट, मीडियम एवं लांग टर्म योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया है, जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जायेगा
  • सुगम ट्रांसपोर्टेशन के लिए चलेंगे ई-रिक्शा, बढ़ेंगी बसों के फेरे
  • कौशल विकास, रोजगार, परिवहन, आधारभूत संरचना और पुनर्वास पर विशेष जोर

परिवहन की व्यवस्था में होगा सुधार

मुख्य सचिव ने बताया कि सुगम यातायात के लिए ई-रिक्शा जल्द शुरू किये जायेंगे. धनबाद तक आवागमन आसान बनाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाये जायेंगे. इलेक्ट्रिक बस योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि बेलगड़ियावासियों को बेहतर जीवन स्तर मिले. इसके लिए सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, बिजली, सोलर स्ट्रीट लाइट, सड़क, कनेक्टिविटी, पुरानी इमारतों की मरम्मत, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं पर काम चल रहा है. सरकार ने शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लांग टर्म योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया है, जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान पर जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान में कई नयी बातों को शामिल किया गया है. इससे स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के युवक की आदित्यपुर में धारदार हथियार से हत्या, 3 बच्चों के साथ महिला फरार

जनता से किया संवाद, समस्याओं पर लिया संज्ञान

बेलगड़िया भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष लोगों ने जाति, आवासीय प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं. इस पर समाधान का आश्वासन मुख्य सचिव ने दिया. मौके पर मुख्य सचिव के साथ खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, हजारीबाग के आयुक्त पवन कुमार, धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह, डीटी मनोज कुमार, नगर आयुक्त प्रतिनिधि, जेआरडीए सलाहकार व अन्य अधिकारी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

धनबाद में झरिया के इंदिरा चौक पर 8 साल बाद फिर धंसी जमीन, मिनी ट्रक गड्ढे में गिरा

Lightning in Jharkhand: झारखंड में वज्रपात से 16 लोगों की मौत, 28 घायल

दिल्ली में सीएम से मिले देवघर विधायक, हेमंत सोरेन ने बताया गुरुजी के स्वास्थ्य का हाल

Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, जुलाई और अगस्त में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, आज ही देख लें लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola