Dhanbad News : कल बारिश के आसार, 10 से कोहरा का दिखेगा असर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मौसम विभाग ने किसानों को दी धान सुरक्षित रखने की सलाह
विज्ञापन
जिले के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है. नौ दिसंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 10 के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा का असर दिखेगा. शनिवार के मौसम की बात करें, तो सुबह से आसमान साफ रहने के कारण धूप खिली रही. लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अचानक से ठंड का असर बढ़ गया. ठंडी हवा चलने से कंपकंपा देनी वाली ठंड का अहसास हुआ.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर :
जिले में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर-पश्चिम भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है झारखंड के ओर बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा लेकर आ रही है. इसका असर आठ दिसंबर से बादलों के आने का दौर शुरू हो जायेगा. इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. नौ दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को धान को सुरक्षित रखने की सलाह दी है.12 डिग्री के करीब रहा तापमान :
मौसम विभाग की माने, तो अधिकतम तापमान जहां 25 डिग्री के करीब रही है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहा है. शाम ढलने के बाद ठंड का असर बढ़ गया है. पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है. नौ तक अधिकतम तापमान गिर कर 20 डिग्री के करीब आ सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब रह सकता है. अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन में ठंड का असर बढ़ जायेगा.कोहरा का दिखेगा असर :
10 दिसंबर से बादलों के छंटने के साथ ही कोहरा का असर दिखेगा. घने कोहरा का असर दिखेगा. सुबह के साथ ही रात में कोहरा दिखेगा. चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










