Dhanbad News : एसजेएएस में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू, 37 बीमा कंपनी व संगठनों से हुआ समझौता

Updated at : 05 Mar 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : एसजेएएस में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू, 37 बीमा कंपनी व संगठनों से हुआ समझौता

एक मार्च से एसजेएएस अस्पताल राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ गया है. इसके तहत राज्यकर्मी, अधिवक्ता, विधानसभा के अधिकारी व कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन

एसजेएएस में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 37 बीमा कंपनियों व प्रतिष्ठित संस्थाओं से समझौता हुआ है. बीमा कंपनियों में मुख्य रूप से एसबीआइ जनरल, मेडी असिस्ट, टाटा एआइजी, एफएचपीएल, एमडी इंडिया हैं. वहीं संगठनों में इस्टर्न रेलवे, हर्ल, सीएसआइआर, आइआइटी आइएसएम, अडानी, सेल आदि प्रतिष्ठान शामिल हैं. इस संबंध में अस्पताल के एमडी अमरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि एक मार्च से एसजेएएस अस्पताल राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ गया है. इसके तहत राज्यकर्मी, अधिवक्ता, विधानसभा के अधिकारी व कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. उन्होंने राज्य के सभी डॉक्टरों से कहा है कि वे यहां आकर ओपीडी सेवा उपलब्ध करा सकते हैं.

एसजेएएस में आइसीयू सक्सेस रेट 94 प्रतिशत : डॉ जितेंद्र

सीइओ डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एक वर्षों में अस्पताल में कई गंभीर मामलों का सफल इलाज किया गया है. इनमें बुलेट इंजरी के मामले शामिल हैं. बताया कि वर्तमान में अस्पताल का आइसीयू सक्सेस रेट 94 प्रतिशत है. इसके अलावा अस्पताल में कैंसर के तीनों प्रमुख विभाग मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी कार्यरत हैं और कई मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है. अस्पताल में धनबाद के अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी एवं आइसीयू की सुविधा उपलब्ध है. अस्पताल के 10 किलोमीटर की परिधि के अंदर किसी भी मरीज को हॉस्पिटल तक ले आने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था मौजूद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola