ePaper

Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये ट्रेनें कर दी गयी हैं रद्द, सफर से पहले देख लें लिस्ट

Updated at : 21 Jun 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

Indian Railways

Cancelled Trains List: चक्रधरपुर मंडल के सलगा झरी वेस्ट केबिन पर विकास कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य को लेकर कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. एक ट्रेन का आंशिक समापन किया गया है. एक ट्रेन आंशिक प्रारंभ की गयी है. धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Cancelled Trains List: धनबाद-चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर मंडल के सलगा झरी वेस्ट केबिन पर विकास कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. एक ट्रेन का आंशिक समापन किया गया है, जबकि एक ट्रेन आंशिक प्रारंभ की गयी है. धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यह जानकारी दी है.

ये ट्रेनें की गयी हैं रद्द


23.06.25 को खुलनेवाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम – धनबाद- झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस के परिचालन को निरस्त किया गया है. 21.06.25 से 23.06.25 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 68085/68086 बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना मेमू के परिचालन को निरस्त किया गया है. 21.06.25 से 23.06.25 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 13301 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर किया गया है. 21.06.25 से 23.06.25 तक खुलने वाली गाड़ी संख्या 13302 टाटा- धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया गया है.

ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी, ये तीन दिन रहें सतर्क

धनबाद मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


धनबाद मंडल में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर धनबाद के अधिकारी विश्राम गृह में योग सत्र का आयोजन किया गया. इसमें धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य उच्चाधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया. इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने वहां उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. इसलिए हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पलामू में 4th ग्रेड की बहाली पर रोक, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया था आग्रह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola