Dhanbad news : बैट्री चोरों के निशाने पर बीएसएनएल के टावर, बाधित हो रही सेवा
Updated at : 06 Mar 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएनएल धनबाद के कोलाकुसमा स्थित टावर से बीते छह माह में चोरों ने 10 से अधिक बैट्री चुरा ली है. एक बैट्री की कीमत तीन से चार लाख रुपये तक होती है.
विज्ञापन
धनबाद.
बीएसएनएल धनबाद के कोलाकुसमा स्थित टावर से बीते छह माह में चोरों ने 10 से अधिक बैट्री चुरा ली है. एक बैट्री की कीमत तीन से चार लाख रुपये तक होती है. इससे बीएसएनएल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोलाकुसमा के टावर से लगभग चार लाख की बैट्री चोरी हो गयी. ऐसे में बिजली कटने पर उपभोक्ताओं को नेटवर्क मिलने में काफी परेशानी हो रही है. बीएसएनएल की ओर से लगातार 4जी सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है, मगर बैट्री चोरी होने से यह संभव नहीं हो पा रहा है. इसी टावर से जिले के सरायढेला से आगे के इलाकों में नेटवर्क जाता है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों आमाघाटा के टावर से भी बैट्री चोरी हो गयी थी. इससे उस इलाके में नेटवर्क मिलना बंद हो गया था. बीएसएनएल द्वारा बैट्री चोरी होने की शिकायत थाना में की गयी है.सभी टावर में लग चुके हैं 4 जी उपकरण :
धनबाद व बोकारो को मिलाकर कुल 350 से अधिक टावरों पर 4 जी उपकरण लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. धनबाद में 280 व बोकारो में 70 टावरों पर 4जी उपकरण लगाये गये हैं. इससे जिले के लगभग सभी इलाकों को कवर किया जा रहा है. मगर बैट्री चोरी होने से लोगों को नेटवर्क मिलने में दिक्कत हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




