ePaper

Dhanbad News: बहन को घर छोड़ कर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

Updated at : 14 Oct 2024 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: बहन को घर छोड़ कर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

Dhanbad News:पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर मोहलीडीह के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Dhanbad News:पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर मोहलीडीह के पास रविवार की शाम लगभग छह बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार मैरानवाटांड़ निवासी बलाई दां (37) की मौत हो गयी. बलाई दां अपनी बहन को मैरानवाटांड़ में अपने घर में छोड़ कर काम करने कुमारधुबी जा रहा था. वह पिछले 10 साल से कुमारधुबी में रह कर काम करता था. घटना से गांव में मातम है. कैसे हुई घटना : बलाई दां अपनी बहन को छोड़ने घर गया था. लौटने के क्रम में मोहलीडीह के पास गोविन्दपुर से जामताड़ा की ओर जा रही कार संख्या 10सीएक्स 1405 की चपेट में आ गया. पूर्वी टुंडी पुलिस ने लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए धनबाद भेला, जहां उसकी मृत्यु हो गयी. इधर, पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर ली है. जब्त कार फकीराडीह की बतायी जा रही है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Dhanbad News : यहां धनबाद से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola