Dhanbad News: झरिया में साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया में साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर

Dhanbad News: झरिया में साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र विक्ट्री दुर्गा स्थान मुहल्ले में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों तरफ से जमकर पथराव भी हुआ. दोनों ही पक्ष के लोग रिश्तेदार ही हैं. घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान देवप्रकाश यादव ने अपने बहनोई राजीव कुमार दास के पीठ में चाकू घोंप दिया. वहीं जीजा राजीव की गर्भवती पत्नी अंजू देवी भी खंजर से घायल हो गई. इधर राजीव चाकू लगे स्थिति मे झरीया थाना पहुंचा. झरिया पुलिस उसे एक निजी अस्पताल ले गयी. जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

झरिया पुलिस कर रही है छानबीन

बताया जाता है कि विक्ट्री दुर्गा स्थान निवासी राजीव कुमार दास ने अपने मुहल्ले के देवप्रकाश यादव की बहन से डेढ़ साल पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. हालांकि इस शादी पर दोनों परिवार वालों की सहमति बन गई थी. इधर कुछ दिनों से राजीव का विवाद उसके साला देवप्रकाश से चल रहा था. दोनों की आपसी रंजिश इतना बढ़ गयी कि शनिवार को दोनों परिवार आपस मे भिड़ गए. घटना में देवप्रकाश की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हीं दोनों और से जमकर ईंट पत्थर चले. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों रिश्तेदार के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था. मारपीट में राजीव को खंजर लगी तो राजीव के दोस्तों ने उसके घर पर हमला बोल दिया. राजीव को बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. राजीव के पिता भोला दास का कहना है कि अचानक रिश्तेदारों ने मेरे बेटे पर हमला कर दिया. मुहल्ले में तनाव व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola