उत्क्रमित उवि दोलाबड़ का ताला तोड़ बर्तन व गैस सिलिंडर चोरी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Apr 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

बलियापुर थाना में शिकायत
विज्ञापन
बलियापुर.
उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोलाबड़ के रसोई घर का चोरों ने रविवार की रात ताला तोड़कर गैस सिलिंडर व बर्तन चोरी कर ली. सोमवार की सुबह 6:45 बजे शिक्षक व छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई. विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष करुणा बाउरी व प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में बलियापुर थाना में शिकायत की है. पुलिस जांच कर रही है.युवती को भगाने के आरोपी युवक को भेजा जेल :
टुंडी थाना क्षेत्र की रतनपुर पंचायत के कोकराद की एक युवती को भगा कर ले जाने के आरोप में ताज हसन नामक युवक को टुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत की है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस से युवक को युवती के साथ रांची के लालपुर से बरामद किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










