ePaper

Dhanbad News: 20 एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

Updated at : 24 Mar 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: 20 एलएचबी कोच के साथ चलेगी ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 25 मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलने वाली है. कोच की संख्या को बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 25 मार्च से एलएचबी कोच के साथ चलने वाली है. कोच की संख्या को बढ़ा दी गयी है. इसे 16 एलएचबी कोच के साथ चलाने की तैयारी थी. लेकिन अब यह ट्रेन 20 एलएचबी कोच के साथ चलेगी. इसका आदेश जारी कर दिया गया है. इसी के अनुसार इसकी बुकिंग होगी.

धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 25 मार्च से और हावड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में 26 मार्च से एलएचबी कोच जोड़ा जाना है. पहले इस ट्रेन को धनबाद से 10 जनवरी व हावड़ा से 11 जनवरी से एलएचबी कोच के साथ चलाया जाना था. लेकिन कोच नहीं मिलने के कारण ट्रेन अभी भी पुराने रैक के साथ चल रही है.

बढ़ायी गयी कोच की संख्या

ट्रेन संख्या 22387 व 22388 धनबाद-हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस में दो स्लीपर, 18 जनरल व दो एसी कोच हैं. लेकिन एलएचबी कोच लगने के बाद इसकी संख्या कम होने वाली थी. पहले छह जनरल कोच, छह नन एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार इसके अलावा आरआरएम व आरडी कोच जोड़े जाने थे. अब 16 की जगह 20 कोच के साथ ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है. जनरल के कोच की संख्या छह से बढ़ा कर 10 कर दी गयी है, छह नन एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार इसके अलावा आरआरएम व आरडी कोच जोड़े जाने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola