Dhanbad News: सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य : ढुलू महतो

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य : ढुलू महतो

Dhanbad News: सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य : ढुलू महतो

विज्ञापन

Dhanbad News: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर झरिया विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन पाथरडीह केडीएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो, विशिष्ट अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह थे. मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. सांसद ढुलू महतो ने कहा कि देश को सशक्त बनाना और सेवा भावना से काम करना ही भाजपा का लक्ष्य है. मोदी जी के 11 वर्षो के कार्यकाल व कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल को घर घर जाकर लोगों को बताये.

देश विश्वगुरु बनने की ओर

रागिनी सिंह ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने जा रहा है. हर तबके को उचित सम्मान मिल रहा है. विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी. कहा भाजपा ने परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति को बंद कराया. मौके पर महानगर नगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, महेश पासवान, ध्रुव हरि, बाबू जैना, उचित महतो, ममता सिंह, योगेंद्र यादव के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola