ePaper

Dhanbad News : शिक्षा के क्षेत्र में बिनोद बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : चंद्र प्रकाश चौधरी

Updated at : 23 Sep 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : शिक्षा के क्षेत्र में बिनोद बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : चंद्र प्रकाश चौधरी

Dhanbad News : शिक्षा के क्षेत्र में बिनोद बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : चंद्र प्रकाश चौधरी

विज्ञापन

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो स्मारक उवि निचितपुर में विनोद जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिनोद बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की. मौके पर विद्यालय के संस्थापक, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कम खाकर भी बच्चों को जरूर शिक्षित करें. मौके पर बीडीओ लक्ष्मण यादव ने भी विचार रखे. कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन चंद्रप्रकाश चौधरी तथा जलेश्वर महतो ने किया. अध्यक्षता शानु प्रसाद महतो तथा संचालन शशिभूषण पांडेय व सीताराम रजवार ने किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, उपाध्यक्ष राहुल महतो, प्राचार्य गंगाधर महतो, महादेव महतो, सुभाष रवानी, शेखर सिंह, जेके झा, दयाल महतो, डॉ मुकेश कुमार राय, प्रदीप महतो, टीपी पांडेय, गोपाल महतो, रामप्रसाद महतो, रामरतन मंडल आदि थे.

कतरास कॉलेज में मनी बिनोद बाबू की जयंती

कतरास कॉलेज कतरासगढ़ बिनोद बाबू की जयंती मनायी गयी. मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ एसएस प्रसाद, ओम शरण, अनिता टुडू, डुंगडुंग, गोल्डेन राज उरांव, निशा राय, दीप्ति रवानी, त्रिपुरारी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, परमेश्वर मिश्रा, गणेश महतो, आनंद तिवारी, दीपक कुमार आदि थे.

नावागढ़ में बीसीकेयू व माले ने दी श्रद्धांजलि

नावागढ़ मोड़ पर मंगलवार को माले व बीसीकेयू की ओर सेबिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, शेख रहीम, गोपाल महतो, राजेश कुमार महतो, कुलदीप महतो, नंदलाल महतो, बंशी महतो, भूदेव महतो, भवानी ठाकुर, जटल महतो, मुक्तेश्वर महतो, शेख कलाम, याकूब अंसारी, मोहन रवानी, शिवाकर महतो, शेख यूनुस, बलराम महतो,अकबर अंसारी, अमित महतो, जय प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, सूरजकांत महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola