Dhanbad News: स्टीलगेट में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गोविंदपुर के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: स्टीलगेट में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गोविंदपुर के युवक की मौत

देर रात स्टीलगेट चौक के समीप हुआ हादसा. बाइक पर सवार दूसरे युवक को लगी मामूली चोट.

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टीलगेट चौक के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोविंदपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार युवक बाइक से रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला होते हुए स्टीलगेट की ओर जा रहा था. इस दौरान स्टीलगेट चौक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे जा टकराया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया है. युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी गोवर्धन हेंब्रम (20 वर्ष) के रूप में हुई है. उसके साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी मौजूद था. जानकारी के अनुसार उसको मामूली चोट आयी है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola