भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस एक अप्रैल से चलेगी

Updated:
विज्ञापन
भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस एक अप्रैल से चलेगी

Dhanbad News: धनबाद से दो अप्रैल से होगी रवाना, समय सारिणी जारी, सातों दिन किया जायेगा परिचालन.

विज्ञापन

धनबाद, भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गयी है. भुवनेश्वर से एक अप्रैल से व धनबाद से दो अप्रैल से ट्रेन चलेगी. वर्तमान में जो स्पेशल ट्रेन चल रही है. उसी समय को रखा गया है. लेकिन बीच के कुछ स्टेशनों के समय में बदलाव हुआ है. ट्रेन में 20 कोच के साथ इस ट्रेन का परिचालन सातों दिन किया जायेगा.

ट्रेन संख्या 02832 की जगह ट्रेन संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस रात 8.25 बजे भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. कटक में रात 8.55 से 9 बजे तक, ढेंकानाल में 9.57 से 9.59 बजे, तालचर रोड में रात 10.42 से 10.44 बजे तक, अंगुल में रात 10.45 से 10.47 बजे, रेढ़ाखोल में रात 11.40 से 11.42 बजे, संबलपुर सिटी में रात 12.40 से 12.45 बजे, झारसुगड़ा में 2.10 से 2.15 बजे तक, राउरकेला में अहले सुबह 3.45 से 3.50 बजे, हटिया में 6.10 से 6.15 बजे, रांची में 6.30 से 6.35 बजे, मूरी में 7.42 से 7.44 बजे, बोकारो में 8.55 से 9 बजे और चंद्रपुरा में 9.36 बजे आयेगी व 9.38 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं धनबाद दिन के 11 बजे पहुंचेगी.

धनबाद से शाम चार बजे होगी रवाना

ट्रेन संख्या 02831 की जगह पर 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस चलेगी. धनबाद से यह ट्रेन वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेन के समय पर ही शाम चार बजे प्रस्थान करेगी. चंद्रपुरा में शाम 5.03 बजे पहुंचेगी और 5.05 बजे प्रस्थान करेगी. इसी तरह बोकारो में 5.35 से 5.40 बजे, मुरी में 6.23 से 6.25 बजे, रांची में 7.35 से 7.45 बजे, हटिया में 8 से 8.05 बजे, राउलकेला में रात 11.15 से 11.25 बजे, झारसुगड़ा में 1.15 से 1.20 बजे, संबलपुर में 1.55 से 2 बजे, रेढ़ाखोल में देर रात 3 से 3.02 बजे, एंगुल सुबह 4.45 से 4.47 बजे, तालचेर रोड में 4.58 से 5 बजे, ढेंकानाल में 5.42 से 5.44 बजे, कटक में 6.38 बजे आयेगी और 6.43 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं भुवनेश्वर 8.15 बजे पहुंचेगी.

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

ट्रेन को आइसीएफ के 20 कोच के साथ चलाया जायेगा. स्लीपर और थर्ड एसी के एक-एक कोच बढ़ जायेगा. इसमें जनरल के चार, स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के चार व सेकेंड एसी के एक कोच होंगे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola