Dhanbad News: शिलान्यास दिवस पर शक्ति मंदिर में होगा भगवती जागरण

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: शिलान्यास दिवस पर शक्ति मंदिर में होगा भगवती जागरण

शक्ति मंदिर के शिलान्यास दिवस पर 10 जनवरी को भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. इसमें श्री दुर्गा जागरण मंडली भजनों की गंगा बहायेगी.

विज्ञापन

शक्ति मंदिर के 36वें शिलान्यास दिवस को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 10 जनवरी को रात साढ़े आठ बजे से जागरण शुरू होगा. इसके साथ ही मां तारा रानी की कथा होगी. इसके लिए श्री दुर्गा जागरण मंडली को रांची से आमंत्रित किया गया है. 11 जनवरी की सुबह माता रानी की महाआरती के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा जायेगा.

13 जनवरी को मनायी जायेगी लोहड़ी

शक्ति मंदिर में 13 जनवरी को लोहड़ी मनायी जायेगी. इसे लेकर यहां आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सौंधी द्वारा लोहड़ी जलायी जायेगी. इसके बाद जलती लोहड़ी में सभी तिल, मूंगफली, रेवड़ी डालकर परिक्रमा करेंगे. ढोल ताशे के बीच भांगड़ा व गिद्दा का दौर चलेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. शक्ति मंदिर के साथ ही पंजाबी मुहल्ला में भी लोहड़ी जलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola