राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया हंगामा

Updated at : 06 May 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया हंगामा

प्रधानखंता पंचायत के मल्लिकडीह पीडीएस दुकानदार द्वारा लाभुकों को नियमित राशन नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान के पास हंगामा किया.

विज्ञापन

बलियापुर.

प्रधानखंता पंचायत के मल्लिकडीह पीडीएस दुकानदार द्वारा लाभुकों को नियमित राशन नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान के पास हंगामा किया. लाभुकों का कहना है कि तीन माह से उन्हें पीडीएस का राशन नहीं दिया जा रहा है. व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. वहीं पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी ने अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है. इधर राशन दुकानदार ने इन आरोपों को बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया है. मौके पर शकुंतला देवी, गीता देवी, मानो देवी, रागिनी लया, रूकनी देवी, अमृत लया, बासुदेव मांझी, कालीचरण महतो, श्रवण मांझी, मनभूल मोदक, हेमंत मोदक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola