Dhanbad News : होली के पहले कतरास के रेस्टोरेंटों व मिठाई दुकानों में छापेमारी, तीन दुकानों पर लगा जुर्माना

Updated at : 11 Mar 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : होली के पहले कतरास के रेस्टोरेंटों व मिठाई दुकानों में छापेमारी, तीन दुकानों पर लगा जुर्माना

Dhanbad News : होली के पहले कतरास के रेस्टोरेंटों व मिठाई दुकानों में छापेमारी, तीन दुकानों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह एवं उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में कतरास के आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों में छापेमारी की गयी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापामारी के दौरान कतरास के कई दुकानदारों को चेतावनी देकर कर छोड़ा गया. कुछ दुकानदारों को फाइन की गयी एवं मिठाइयों का सैंपल लिया गया. श्री राजा ने बताया कि कतरास के न्यू बॉम्बे स्वीट्स, शालीमार स्वीट्स, बजानिया स्वीट्स, इंडियन रेस्टोरेंट, रसना बार, कतरास रेलवे स्टेशन के पाल स्वीट्स तथा कतरास बाजार के श्रीराम मिष्ठान्न भंडार में औचक छापेमारी की गयी. इंडियन रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान उनके किचन पर भारी भारी गंदगी मिली. रेस्टोरेंट मालिक पर 10 हजार, श्रीराम मिष्ठान्न भंडार पर 20 हजार, शालीमार स्वीट्स से पांच हजार जुर्माना लगाया गया. फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये सामानों की लेबोरेट्री में जांच करायी जायेगी. जांचोपरांत दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. कतरास में बड़े पैमाने पर छापेमारी होने से दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापेमारी में राहुल कुमार, राकेश कुमार के अलावा कतरास थाना के अवर निरीक्षक कुंदन कुमार दलबल के साथ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola