ePaper

Dhanbad News : बीसीकेयू ने गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट की ट्रांसपोर्टिंग ठप की

Updated at : 10 May 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बीसीकेयू ने गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट की ट्रांसपोर्टिंग ठप की

Dhanbad News : बीसीकेयू ने गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट की ट्रांसपोर्टिंग ठप की

विज्ञापन

Dhanbad News : माले व बीसीकेयू ने गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट के मजदूरों के रोजगार को लेकर शुक्रवार को कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. माले के जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी की विभागीय परियोजना का कोयला की ग्रेडिंग में हेराफेरी होने की वजह से कोई डीओ नहीं लगा रहा है. फलत: गोलकडीह लोडिंग प्वाइंट के 600 ट्रक लोडर भुखमरी के कगार पर हैं. इसे लेकर भाकपा माले के साथ केओसीपी के परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह की गोलकडीह कार्यालय में वार्ता हुई. कोई सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल हो गयी. समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप था. वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ देवेंद्र सिंह, प्रतीक झा और संगठन की ओर से माले जिला के सचिव के अलावे सपन पासवान, राजेंद्र पासवान, कामता पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola