Dhanbad News दूसरी यूनियन की तरह बीसीकेयू ठेकेदारी नहीं करती : अरूप चटर्जी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News दूसरी यूनियन की तरह बीसीकेयू ठेकेदारी नहीं करती : अरूप चटर्जी

Dhanbad News दूसरी यूनियन की तरह बीसीकेयू ठेकेदारी नहीं करती : अरूप चटर्जी

विज्ञापन

ब्लॉक दो एरिया स्तरीय बीसीकेयू का कार्यकर्ता सम्मेलनDhanbad News: डुमरा गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन केंद्रीय सचिव जेके झा की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि यूनियन महामंत्री निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि बाघमारा शहीदों की धरती है. यूनियन बनने के दौर से अभी तक यूनियन के कई योद्धा शहीद हुए. बाघमारा में बीसीकेयू ने एकताबद्ध होकर विस्थापितों को हक दिलाया है. दूसरी यूनियन की तरह बीसीकेयू कभी यूनियन की आड़ में ठेकेदारी नहीं करती है. कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारित सब्सिडी को केंद्र सरकार नहीं मान रही है. मजदूर विरोधी नीति के कारण कोयला उद्योग में मेेनपावर लगातार घट रहा है.

ये थे मौजूद

मौके पर संयुक्त महासचिव मानस चटर्जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो, गोपाल महतो, बैजनाथ यादव, शिवशंकर यादव, दिलीप नोनिया, कुलदीप महतो, धनंजय महतो, अनिल बाउरी, धीरेन पांडेय, संतोष रजक, मुनमुन सेन, आशीष राय आदि थे. संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख रहीम ने किया.

हो हंगामा के बीच ब्लॉक दो क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

सम्मेलन के दौरान हो हंगामा के बीच ब्लॉक दो क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. उसमें अध्यक्ष सीताराम कर्मकार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप वर्णवाल, उपाध्यक्ष नकुल महतो, पूरन महतो, बैजनाथ यादव, नारायण महतो, राजेन्द्र रजक, सचिव धनंजय महतो, संयुक्त सचिव दिलीप नोनिया, जीतेंद्र सिंह, सुरेश महतो, सोनाराम महतो, कुलदीप महतो, संगठन सचिव मनोज सेन, कैलाश महतो, शिवशंकर यादव, सोखी मांझी, शंकर रजक, योगेन्द्र सिंह , एमडी एहसान तथा कोषाध्यक्ष केएम राव बनाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola