Dhanbad News : बीसीसीएल के सीनियर एडवाइजर ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर की बैठक

Updated at : 03 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बीसीसीएल के सीनियर एडवाइजर ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर की बैठक

Dhanbad News : बीसीसीएल के सीनियर एडवाइजर ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर की बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News : गोविंदपुर एरिया 3 महाप्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को राज्य सरकार के सेवानिवृत्त आइजी वर्तमान में बीसीसीएल के सीनियर एडवाइजर सिक्योरिटी विपुल शुक्ला ने गुरुवार को गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय में कोयला अधिकारियों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक समादेष्टा डीएस गुर्जर के साथ बैठक की. उसमें कोलियरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकने, कोलियरियों में सुरक्षा बढ़ाने आदि को लेकर तीन घंटे तक मैराथन बैठक की. विपुल शुक्ला ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र में बीसीसीएल की संपत्ति की रक्षा करने एवं क्षेत्र में अवैध उत्खनन रोकना उनकी प्राथमिकता है. श्री शुक्ल ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा झारखंड पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर अवैध उत्खनन को रोकने का काम करेंगे. सीजी साहा ने कहा कि कोलियरी में सुरक्षा बढ़ाने आदि को लेकर रूटीन बैठक हुई. बैठक में इंस्पेक्टर गोपाल भगत, पोस्ट कमांडेंट सेठजी राम, महाप्रबंधक सुरक्षा आनंद कुमार, अपर महाप्रबंधक जयंत जायसवाल, पीओ वी विजय कुमार, सुमन शरण, केपी दत्ता, एसके झा, अमित कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola