तालाब में डूबने से बीसीसीएल कर्मी की मौत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Apr 2020 4:21 AM
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर पंचायत के मंझलाडीह गांव निवासी बीसीसीएलकर्मी कुल्या तेली (55 वर्ष) की मौत रविवार की शाम तालाब में डूबने से हो गयी. परिजनों के अनुसार घटना के दिन वह शाम को शौच के लिए खेत जाने की बात कह घर से निकले थे. काफी देर बाद भी घर नहीं […]
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर पंचायत के मंझलाडीह गांव निवासी बीसीसीएलकर्मी कुल्या तेली (55 वर्ष) की मौत रविवार की शाम तालाब में डूबने से हो गयी. परिजनों के अनुसार घटना के दिन वह शाम को शौच के लिए खेत जाने की बात कह घर से निकले थे. काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की. सोमवार की सुबह गांव के सामने के जंगल स्थित तालाब में उनका शव तैरता मिला. इसके बाद परिजन शव को लेकर थाना पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. देर शाम उनका अंतिम संस्कार सोनरीया काजू बगान स्थित श्मशान घाट में किया गया. परिवार को मृतक की पत्नी, चार पुत्र व दो पुत्री है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










