आंखों के इलाज के साथ चश्मा के लिए भी भुगतान करेगी बीसीसीएल
Updated at : 09 Apr 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन

बोर्ड स्तर, जीएम, चीफ मैनेजर समेत अन्य अधिकारियों व आश्रित होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
वरीय संवाददाता धनबाद,
बीसीसीएल अब आंखों के इलाज के साथ चश्मे के लिए भुगतान करेगी. 20 से 50 हजार रुपया तक की राशि का भुगतान किया जायेगा. फिलहाल यह सुविधा कंपनी के अधिकारी व उनके आश्रितों को ही मिलेगी. इस आलोक में मंगलवार को बीसीसीएल अधिकारी स्थापना विभाग के विभागाध्यक्ष एसपी रॉय के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक कंपनी के बोर्ड स्तर, जीएम, चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर समेत अन्य जूनियर अधिकारी व उनके आश्रित को चश्मा खरीदने के लिए भुगतान किया जायेगा. बोर्ड स्तर के अधिकारियों को 50 हजार, इ-8 व इ-9 ग्रेड को 45 हजार, इ-6 व इ-7 ग्रेड को 35 हजार, इ-4 व इ-5 ग्रेड को 30 हजार व इ-1 व इ-3 ग्रेड के जूनियर अधिकारियों व उनके आश्रितों को 20 हजार रुपये तक मिलेंगे. बता दें कि कोल इंडिया प्रबंधन ने चिकित्सा उपस्थिति नियमों में संशोधन किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




