Dhanbad News: लीज होल्ड एरिया में ही ओबी डंप करे बीसीसीएल : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लीज होल्ड एरिया में ही ओबी डंप करे बीसीसीएल : उपायुक्त

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर की. उन्होंने लीज होल्ड एरिया से बाहर ओबी डंप करने पर नाराजगी जताते हुए बीसीसीएल को अपने लीज होल्ड एरिया में ही ओबी डंप करने को कहा.

विज्ञापन

धनबाद.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर की. इस क्रम में उपायुक्त को जानकारी मिली कि ओवर बर्डन (ओबी) को लीज होल्ड एरिया से बाहर डंप किया जा रहा है. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीसीसीएल को अपने लीज होल्ड एरिया में ही ओबी डंप करने का निर्देश दिया. वहीं सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं बीसीसीएल के संबंधित एरिया जीएम को हर 15 दिन में बैठक करने का निर्देश दिया. समीक्षा के बाद उपायुक्त ने खनिजों के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन को रोकने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान बीसीसीएल की ओर से कोयले के अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गयी. बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी समेत बीसीसीएल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

टास्क फोर्स की कार्रवाई की हुई समीक्षा

बैठक में माइनिंग इंस्पेक्टर ने खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रकाश डाला. वहीं पूर्व में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिये निर्देश के अनुपालन, कोल कंपनियों को निर्गत विभिन्न पत्र व बैठकों की कार्यवाही के माध्यम से जारी निर्देशों के अनुपालन आदि को लेकर टास्क फोर्स की कार्रवाई की समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola