Dhanbad News: 2025 में कोलकर्मियों को नौ की जगह मिलेंगी आठ छुट्टी
Updated at : 29 Dec 2024 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2025 के छुट्टी का कैलेंडर जारी किया. दो अक्तूबर को गांधी जयंती व विजयादशमी एक ही दिन पड़ने के कारण एक छुट्टी कम मिलेगी.
विज्ञापन
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2025 के छुट्टी का कैलेंडर जारी किया. दो अक्तूबर को गांधी जयंती व विजयादशमी एक ही दिन पड़ने के कारण एक छुट्टी कम मिलेगी.
Dhanbad News:कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल ने वर्ष 2025 की सालाना छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक कोलकर्मियों को वर्ष 2025 में आठ छुट्टियां मिलेंगी. जबकि गत वर्ष 2024 में नौ छुट्टियां मिली थी. इस संबंध में बीसीसीएल के विभागाध्यक्ष (प्रशासन) के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, सभी कार्यालय और परियोजनाओं में सार्वजनिक/सवैतनिक अवकाश की घोषणा उसके समक्ष दर्शायी गयी तिथियों पर की गयी है. यह आदेश समक्ष पदाधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है. बता दें कि गांधी जयंती व दुर्गा पूजा की महादशमी एक ही दिन यानी दो अक्तूबर को पड़ने के कारण 2025 में कोलकर्मियों को नौ की जगह आठ ही छुट्टियां मिलेगी.अवकाश तिथि
गणतंत्र दिवस 26 जनवरीहोली 14 मार्चआंबेडकर जयंती 14 अप्रैल
मई दिवस 01 मईस्वतंत्रता दिवस 15 अगस्तदुर्गा पूजा (महानवमी) 01 अक्तूबरगांधी जयंती-दुर्गा पूजा (महादशमी) 02 अक्तूबर
दीपावली/काली पूजा 20 अक्तूबरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




