BBMKU: यूजी सेकेंड फेज नामांकन के लिए अंतिम मौका आज

Updated at : 18 Aug 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
BBMKU: यूजी सेकेंड फेज नामांकन के लिए अंतिम मौका आज

BBMKU: इस चरण में अब तक लगभग 5000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयनित छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को जारी की जायेगी.

विज्ञापन

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के धनबाद व बोकारो के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में यूजी (सत्र 2025-28/29) नामांकन के लिए सेकेंड फेज के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है. सोमवार की रात 12 बजे के बाद चांसलर पोर्टल बंद कर दिया जायेगा. इस चरण में अब तक लगभग 5000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयनित छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट 20 अगस्त को जारी की जायेगी. चयनित छात्र 21 से 25 अगस्त के बीच अपने-अपने कॉलेजों में दस्तावेज़ सत्यापन करवा कर नामांकन ले सकते हैं. नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है. इसी दिन यानी 28 अगस्त को इस चरण की दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जायेगी. दूसरी सूची में शामिल छात्र 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच दस्तावेज़ सत्यापन करवा कर नामांकन ले सकते हैं. दूसरी सूची के अंतर्गत नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola