Dhanbad News: वासेपुर में प्रिंस खान के घर बैंकमोड़ पुलिस का छापा, सिर्फ महिलाएं मिलीं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Mar 2022 5:00 AM

विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया. नन्हे और लाला हत्याकांड में फरार आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों के घरों की तलाशी ली गयी.

विज्ञापन

बैंक मोड़ पुलिस ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया. नन्हे और लाला हत्याकांड में फरार आधा दर्जन से ज्यादा अपराधियों के घरों की तलाशी ली गयी. हालांकि पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा. छापेमारी का नेतृत्व बैंक मोड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पीके सिंह कर रहे थे.

महिला पुलिस ने ली एक-एक कमरे की तलाशी : पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान वासेपुर में है. कई वांछित अपराधी उसके घर के अलग-बगल में देखे गये हैं. इसके बाद पुलिस ने महिला पुलिस पदाधिकारी व बल के साथ प्रिंस खान के घर पर छापेमारी की. महिला पुलिस बल ने एक-एक कमरे की जांच की. घर पर सिर्फ महिलाएं थीं.

पुलिस ने छापेमारी का वीडियो भी बनाया. घर के लोगों से प्रिंस, गोपी, बंटी, गोडवीन के अलावा उसके पिता नासिर खान के बारे में पूछताछ की गयी. लेकिन महिलाओं ने पुलिस को कुछ नहीं बताया. विदित हो कि प्रिंस गैंगस्टर फहीम खान का भांजा है और इन दिनों लगातार अपने मामा को चुनौती दे रहा है.

नन्हे और लाला हत्याकांड में फरार आरोपियों की पुलिस को तलाश

पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधी राजा भोमा, सौमिया, सेफी, मुन्ना और अन्य लोगों के घर पर भी छापामारी की गयी. इसके अलावा लाला हत्याकांड में वांछित मिस्टर खान और उसके नजदीकियों के घर पर भी छापेमारी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola