दामोदरपुर में ऑटो चालक को कुल्हाड़ी से मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 18 Aug 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदरपुर में ऑटो चालक को कुल्हाड़ी से मारकर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

किराया को लेकर हुए विवाद में दो युवकाें ने किया हमला

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में किराया विवाद को लेकर दो युवकों ने ऑटो चालक को कुल्हाड़ी से मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ को देख युवक फरार हो गये. बाद में स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए जख्मी ऑटो चालक को एसएनएमएमसीएच भेजा. ऑटो चालक अशोक रवानी ने बताया कि वह तेलीपाड़ा का रहने वाला है. शनिवार की दोपहर खाना खाने के लिए घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोर्ट मोड़ से उसके ऑटो में तेलीपाड़ा के शिमलडीह के रहने वाले रवि रक्षित और दामोदरपुर के रहने वाले गोविंद नामक युवक सवार हुए. उसने दोनों युवकाें के कहे अनुसार उन्हें दामोदरपुर में लाकर छोड़ा. दोनों नशे में थे. किराया को लेकर दोनों युवक विवाद करने लगे. इसी दौरान गाली-गलौज करते हुए पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर युवकों ने उनके सिर पर वार करना शुरू कर दिया. उन्होंने तीन बार वार किया. इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गये. सिर फट गया है. एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों ने सिर पर छह टांके लगाये हैं.

यह भी पढ़ें

घर की छत से गिरकर दो वर्षीय बच्ची जख्मी, रिम्स रेफर

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ निवासी संतोष कुमार सिंह की दो वर्षीय बेटी नव्या कुमारी शनिवार को घर के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे पहले बरटांड़ स्थित निजी अस्पताल ले गये. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. एसएनएमएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया. लेकिन स्थिति स्थिर नहीं होता देख, उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. एसएनएमएमसीएच में करीब दो घंटे तक बच्ची का इलाज चला. एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों के अनुसार छत से गिरने से बच्ची के सिर के बाहर व अंदर के हिस्सों में गंभीर चोट आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola