तोपचांची में बैंक का ताला तोड़ने का प्रयास, घटना सीसीटीवी में कैद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 1:15 AM
तोपचांची में बैंक का ताला तोड़ने का प्रयास
तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत के हीरापुर मोड़ पर स्थित इंडियन बैंक, श्रीरामपुर शाखा का चोरों ने सोमवार की रात ताला तोड़ने का प्रयास किया. चोरों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है, जिसके आधार पर तोपचांची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला टूटा था. लोगों ने सूचना मुखिया प्रसिद्ध सिंह तथा समाजसेवी गोपाल पांडेय तथा तोपचांची पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच की. फुटेज की जांच में एक चोर बैंक के ग्रिल गेट पर लगा ताला को तोड़ते दिखा. दूसरा व्यक्ति आसपास में निगरानी कर रहा था. तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठ कर इशारा कर रहा था. मेन गेट ग्रिल में लगा ताला को तोड़ने के बाद शटर पर लगे तालों को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बैंक के मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिख रहे हैं. इसमें एक ताला तोड़ रहा था और दूसरा दूर खड़ा होकर लोगों पर नजर रख रहा था. तोपचांची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










