Dhanbad News: जिले के कई थाना क्षेत्रों में चला विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1514 वाहनों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जिले के कई थाना क्षेत्रों में चला विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1514 वाहनों की हुई जांच

Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सोमवार की शाम धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 1514 वाहनों की गहन जांच की गयी, इनमें 1065 दोपहिया और 449 चारपहिया वाहन शामिल रहे. इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ नियमों का पालन न करने वालों पर विशेष नजर रखी गयी. पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और चालकों की पहचान की पड़ताल की तथा कई लोगों की तलाशी ली.

विज्ञापन

कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पहचान सत्यापित होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, पुलिस ने हाइवे, बाजार, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले चौराहों सहित जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की थी. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया गया. अभियान को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. अपराध पर काबू पाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे. अपराध की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola