Dhanbad News : सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं की वार्षिक परीक्षा 17 से

Updated at : 05 Mar 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं की वार्षिक परीक्षा 17 से

गुरुजी पोर्टल पर उपलब्ध कराया जायेगा प्रश्न

विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं तक की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च से होगी. झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद की ओर से जरूरी निर्देश जारी कर दिया गया है. 19 मार्च तक होने वाली शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से परीक्षा होगी. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और मॉडल विद्यालयों को छोड़कर सभी कोटि के सरकारी, सहायता प्राप्त और आवासीय विद्यालयों परीक्षा होनी है. कक्षा एक और दूसरी की परीक्षा मौखिक होगी. कक्षा तीसरी से सातवीं तक के प्रश्न विषय के अनुसार तय होंगे. प्रोजेक्ट रेल के तहत ऑनलाइन प्रश्न दिये जायेंगे. शिक्षक की ओर से प्रश्नों को बोर्ड पर लिखना है. परीक्षा के लिए अंकों का निर्धारण किया गया है. कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित हैं. कक्षा छठी से सातवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित है. गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए 50-50 अंक लिखित तथा 10-10 अंक के प्रोजेक्ट कार्य के लिए होंगे. परीक्षा का अनुश्रवण डायट के संकाय सदस्यों द्वारा किया जायेगा.

भाषा के लिए विद्यालय से तैयार होगा प्रश्न :

संथाली, हो, खड़िया, मुंडारी, कुडुख विषयों के लिए कक्षावार प्रश्न-पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किये जायेंगे. वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य विद्यालय स्तर पर किया जायेगा.

20 मार्च से होगा मूल्यांकन :

परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च से 24 मार्च तक होगा. विद्यार्थियों का परिणाम 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से विद्यालय स्तर पर घोषित करना है. 29 मार्च तक संकुल साधन सेवी द्वारा विद्यालय के शिक्षकों की सहायता से विद्यालयवार, कक्षावार, विषयवार, छात्र-छात्रावार प्राप्त अंक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola