DHANBAD NEWS: अंडमान निकोबार पुलिस ने पीठाकियारी में की छापेमारी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

DHANBAD NEWS: साइबर ठगी के मामले में है आरोपी की तलाश

विज्ञापन

DHANBAD NEWS: अंडमान निकोबार में ढाई लाख की साइबर ठगी के मामले में अंडमान निकोबार पुलिस निरसा पहुंची. यहां की पुलिस के सहयोग से बुधवार को निरसा के पीठाकियारी गांव में छापेमारी की. हालांकि यहां से किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी. अंडमान निकोबार पुलिस ने बताया कि पिछले माह अंडमान निकोबार के एक व्यक्ति से ढाई लाख की साइबर ठगी हुई है. शिकायत के बाद जब हमलोगों ने मामले की जांच की, तो साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल का सिम एवं राशि ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया आइपी एड्रेस निरसा के पीठाकियारी गांव मिला. मोबाइल सिम एवं आइपी एड्रेस का सत्यापन कर हमलोग अपराधियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola