Dhanbad News: जिले भर में चला एंटी क्राइम अभियान, 1228 वाहनों की जांच
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 2:46 AM
Dhanbad News:संदिग्धों की ली गई तलाशी
Dhanbad News: धनबाद. अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए रविवार शाम से देर रात तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों तथा थाना सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष बैरिकेडिंग कर 1228 वाहनों की गहन जांच की गई. शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया. एंटी क्राइम अभियान के तहत वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी सघन तलाशी ली गयी. देर रात सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










