Dhanbad News: सीआइएल क्वार्टर में मिला अमरजीत का लोकेशन
Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :12 Apr 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: घर के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर, बोड़िया गांव विस्फोटक बरामदगी का मामला
विज्ञापन
Dhanbad News: घर के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर, बोड़िया गांव विस्फोटक बरामदगी का मामला
Dhanbad News: कालूबथान ओपी क्षेत्र के बोड़िया गांव के पास बंद पोल्ट्री फार्म के गोदाम से एनआइए कोलकाता टीम द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामदगी मामले में एनआइए की टीम की जांच जारी है. एनआइए को जानकारी मिली थी कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बरामद हुआ विस्फोटक अमरजीत रवानी ने ही उपलब्ध करवाया था.एसएसपी के संपर्क में हैं एनआइए के अधिकारी
बताया जाता है कि एनआइए के वरीय अधिकारी इस मामले में धनबाद एसएसपी के संपर्क में है. टीम को जानकारी मिली है कि अमरजीत रवानी का मोबाइल लोकेशन कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई के एक कंपनी क्वार्टर में अंतिम बार मिला है. इसके अलावा टीम उसके चारों भाई सहित घर की महिला सदस्यों का मोबाइल नंबर सर्विलांस में डाल दिया है. अमरजीत का संपर्क अगर किसी के साथ है, तो टीम उसके तह तक पहुंचेगी एवं उसकी गिरफ्तारी हो सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




