धनबाद के जगरनाथ हॉस्पिटल पर कार्रवाई, स्कैन सेंटर और अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन सील

जगरनाथ अस्पताल में औचक निरीक्षण के बाद मशीन को सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Action Against Jagarnath Hospital: धनबाद के सरायढेला स्थित जगरनाथ अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सिविल सर्जन ने सील कर दिया है.
Action Against Jagarnath Hospital: धनबाद जिले में पीसी एंड पीएनडीटी का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर सरायढेला स्टीलगेट स्थित जगरनाथ हॉस्पिटल के स्कैन सेंटर और यूएसजी मशीन को सील कर दिया गया है. उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को पीसी एंड पीएनडीटी टीम औचक जांच के लिए जगरनाथ हॉस्पिटल पहुंची. टीम ने पाया कि अस्पताल के स्कैन सेंटर में चिकित्सक की बजाय ऑपरेटर मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं. यह पीसी एंड पीएनडीटी के नियमों का उल्लंघन है.
सिविल सर्जन ने यूएसजी मशीन को किया सील
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन की मौजूदगी में सेंटर में मौजूद यूएसजी मशीन को सील कर दिया गया. टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर, सहायक नोडल पीसी एंड पीएनडीटी डॉ विकास कुमार राणा, डॉ सुनील कुमार, डॉ राकेश इंदर सिंह, डॉ सम्स तबरेज आलम और एनजीओ से पूजा रत्नाकर मौजूद थे.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
अन्य सेंटरों पर भी टीम की निगाह
सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी टीम गठित की गयी है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश उपायुक्त ने दिया है. उन्होंने बताया कि जिले में संचालित अन्य जांच केंद्रों पर भी निगाह रखी जा रही है. नियमों का पालन नहीं करने वाले जांच केंद्रों में पीसी एंड पीएनडीटी की टीम औचक निरीक्षण करेगी. नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हमदान खलीक
झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटो के जंगल में मिला हथियारों का जखीरा
साइबर ठगी का सदमा सह न सका झारखंड का किसान, 68 हजार रुपए गंवाने के बाद लगा ली फांसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




